हरियाणा प्रदेश प्रभारी भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया जी, प्रदेश सह प्रभारी राज्सभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर जी और केंद्रीय मंत्री व भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी एवं सांसद व प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी श्री बिप्लव कुमार देव जी के अनुभव का लाभ हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिलेगा। सभी राजनीतिज्ञ काफी अनुभवी हैं और भाजपा की नीतियों को क्रियान्वित करने में कुशल हैं। इन सभी का अनुभव, कुशलता व तत्परता हरियाणा विधानसभा में कारगर साबित होगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार हरियाणा में जीत का परचम लहराएगी और स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि हरियाणा सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और जनता को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। हरियाणा पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी काफी प्रभाव है। श्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद हरियाणा में उत्साह का माहौल है और भाजपा की लहर है। इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा का प्रदर्शन अविस्मरणीय रहेगा।
- तरुण जैन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष, हिसार
Leave a Reply